Tuesday 17 November 2020

कायस्थ सभा ने की भगवान् श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना

By 121 News

Chandigarh Nov. 17, 2020:- कायस्थ सभा चंडीगढ़ के द्वारा चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित शिव मानस मंदिर (श्री चित्रगुप्त मंदिर ) में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे भगवान चित्रगुप्त जी की  मूर्ति और पुरे परिसर को सजाया गया, कार्यक्रम  की शुरुआत मंत्रोचारण, भजन एवं हवन के साथ हुई। जिसमे चंडीगढ़ और आस पास के कायस्थ परिवार और श्रद्धालु विशेष रूप से आये हुए थे। हालांकि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए कुछ ही लोगो को बुलाया गया था और कोरोना को ध्यान में रखते हुए सभी लोगो ने सतर्कता का ध्यान दिया। विशेष बात ये थी की इस पुरे पूजन समारोह को कायस्थ सभा के फेसबुक पेज पर लाइव दिखाया गया था। जिससे कुछ श्रद्धालु घर बैठे भी इस पूजन में सम्मलित हो सके।   जैसा की सभा की अध्यक्षा श्रीमती मृदुला श्रीवास्तव ने बताया की  भगवान् चित्रगुप्त लेखकों को अक्षर प्रदान करते है और भगवान् चित्रगुप्त सभी प्राणियों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखते है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित शिव मानस मंदिर में इस समारोह में कायस्थ सभा चंडीगढ़ के कार्यकारणी के सभी सदस्य अपने परिवार के साथ सम्मलित हुए।

No comments:

Post a Comment