Wednesday 18 December 2013

BANK STRIKE:COMMON MAN SUFFERS

By 121 News Reporter
Chandigarh 18th December:- आज पूरे देश में लोगों को बैंकिंग की सेवाओं
से वंचित रहना पड़ा। पूरे देश के 27 राष्ट्रीयकृत बैंकों की 50000 शाखों
में आज पूर्ण हड़ताल रही। पूरे देश में 10 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों ने
हड़ताल में हिस्सा लिया। उनकी मुख्य मांग सैलरी और भत्ता बढ़ाने को लेकर
थी। कर्मचारी यूनियनों के अनुसार बैंक करमचारियों से सरकार सौतेला
व्यवहार कर रही है। इस हड़ताल के कारण आम लोगों को बहुत परेशानी हुई और
लोग ऐ टी एम् से पैसे खतम होने के बाद एक ऐ टी एम् से दुसरे ऐ टी एम् तक
चक्कर लगाते देखे गये।
यूनाइटिड फोरम आफ बैंक यूनियन के सदस्य भूपिंदर सिंह ने बताया के आज की
हड़ताल मजबूर हो कर की गयी है क्योंकि नवम्बर 2012 में वेज रिव्यू कमेटी
की मीटिंग होनी थी जिसमे बैंक कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने का फैसला होना
था। पर यह मीटिंग ना हो पायी। इसके बाद हमने सरकार से कई मीटिंगें की
पर वेतन नहीं बढ़ाया गया। अभी 14 दिसंबर को हमारी आखिरी मीटिंग हुई जिसमे
कोई फैसला ना होने के कारण हमने आज हड़ताल का एलान किया। यदि हमारी मांग
शीघ्र ही ना मानी गयी तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं ,
जिसकी पूरी ज़िम्मेवारी सरकार पर जायेगी। बैंक कर्मचारियों और वित्त
मंत्रालय के झगड़े में मश्किल आम आदमी को आ रही है। इस बात की जानकारी
बैंक के ग्राहकों ने हमें दी।

No comments:

Post a Comment