Pages

Saturday, 31 May 2025

नेक्सस एलांते बना समुद्री रोमांच का केंद्र – ‘द सनकेन किंगडम’ का शानदार आगाज़

By 121 News
Chandigarh, May 31, 2025:-- ट्राइसिटी के दिल में बसा व सबसे प्रतिष्ठित शॉपिंग और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन नेक्सस एलांते मॉल ने 'द सनकेन किंगडम' नामक एक इंटरैक्टिव अनुभव की शुरुआत 31 मई से की है, जो समुद्री जीवों और महासागर की जादुई दुनिया को सभी आयु वर्ग के आगंतुकों के लिए जीवंत बनाता है।

द सनकेन किंगडम आगंतुकों को समुद्र की अद्भुत दुनिया में ले जाता है, जहाँ खूबसूरत दृश्यात्मक सजावट और इंटरैक्टिव ज़ोन के माध्यम से समुद्री जीवन का रोमांचकारी अनुभव कराया जा रहा है। मॉल के एट्रियम में स्थित इस ज़ोन में आगंतुकों को जलपरी, व्हेल, सी किंग, डूबे हुए जहाज़, कछुए, सील, केकड़े और यहां तक कि व्हाइट शार्क जैसे जीवों से मिलने का मौका मिलेगा – वह भी मॉल की आरामदायक और मनोरंजक वातावरण में।

यह इमर्सिव इवेंट 31 मई से प्रतिदिन  6 जुलाई तक सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा, और मॉल को एक जादुई समुद्री दुनिया में बदल देगा। टिकट केवल 399/- रुपये से शुरू होते हैं और बुक माय शो  तथा मॉल परिसर में उपलब्ध हैं।

इस गर्मी को यादगार बनाने का यह सुनहरा अवसर न गंवाएं। केवल नेक्सस एलांते मॉल में, जहां कल्पना मिलती है तकनीक से और कहानियाँ बनती हैं जीवंत।

No comments:

Post a Comment