Pages

Thursday 27 June 2024

45वां लखदाता पीर भंडारा शास्त्री मार्केट में आयोजित लोगों में बांटा गया शुद्ध देसी घी से बना लँगर

By 121 News
Chandigarh, June 27, 2024:-लखदाता पीर भंडारा शास्त्री मार्केट सेक्टर 22 में आज  वीरवार, 27 जून 2024 को फ्रंट साइड, 45वां भंडारा आयोजित किया गया। यह विशाल भंडारा लखदाता पीर के नाम से किया गया। इस भंडारे की विशेषता यह रही कि पूरा भंडारा देसी घी में तैयार किया गया। आज सुबह भंडारे से पहले हवन किया गया। उसके बाद लखदाता पीर के आगे यह अरदास की गई की चंडीगढ़ के सभी लोग और भारत वर्ष के सभी लोग खुशहाल और खुश रहें। भारत तरक्कियों की बुलंदियों पर आगे बढ़ता रहे और हमारे देश का तिरंगा हमेशा लहराता रहे।* 

लखदाता पीर का यह 45 बा भंडारा आयोजित किया गया। यह भंडारा शास्त्री मार्केट के सदस्यों और चंडीगढ़ के सदस्यों ने लगाया। यहां पर आज 10000 लोगों ने भंडारे में हिस्सा लिया और भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया। दो क्विंटल फ्रूट का भंडारा भी यहां पर लगाया गया था। जो भी भक्त यहां पर लखदाता पीर के आगे अपना शीश झुकाता था, उसको यह फ्रूट प्रसाद के तौर पर दिया जा रहा था। यह भंडारा शास्त्री मार्केट और चंडीगढ़ के लोगों के सहयोग से लगाया जाता रहा है। इस भंडारा में सभा के मेंबर अवतार सिंह मनोज कुमार, पुनीत बाबा, हंसराज हंस, अश्विनी कुमार, तेजिंदर सिंह पिंटा, और विनोद शर्मा ने तन्मयता से सेवा निभाई और श्रद्धाभाव से लोगों में लँगर बांटा। इन्होंने सभी का धन्यवाद किया और लखदाता पीर के आगे अरदास की के सभी के भंडारे भरे रहे और सभी के परिवार खुशहाल रहे।

No comments:

Post a Comment