Pages

Tuesday 20 September 2022

वीएफएस ग्लोबल ने भारत सहित 75 अलग-अलग देशों के लिए इंडोनेशिया की पहली फास्ट ट्रैक वीजा ऑन अराइवल सर्विस शुरू की

By 121 News
Chandigarh Sept. 20, 2022:-

इंडोनेशिया जाने वाले वह यात्री, जो वीजा ऑन अराइवल सर्विस के लिए योग्य हैं, वीएफएस ग्लोबल के माध्यम से अब अपने वीजा आवेदन को प्रस्थान से पहले जल्द और सहज रूप से मंजूरी मिलते देख सकते हैं। इसके लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी। वीएफएस ग्लोबल का टीएलपी, इंडोनेशिया गणराज्य इमिग्रेशन डिपार्टमेंट और बैंक मंडीरी के साथ एक विशेष समझौता है। इससे वह फीस का पहले से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे, जकार्ता में उतरने पर इंटरनेशनल यात्रियों को फास्टट्रैक एक्सेस और व्यक्तिगत सेवाएं देने में विशेषज्ञ कंपनी की सेवाएं मिलेंगी।

 

75 देशों के योग्य नागरिक वीएफएस ग्लोबल के माध्‍यम से अपने इंडोनेशिया वीजा ऑन अराइवल के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी यात्रा से पहले अपने दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे और www.indonesiavoa.vfsevisa.id  पर ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। उनके रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर कन्फर्मेशन भेजी जाएगी और एडवांस में प्रोसेस किए गए वीजा पर अराइवल के बाद  वीजा पर स्टांप लगानी होगी। वियतनाम पहुंचने के बाद ऑन-अराइवल प्रोसेस केवल वीजा पर स्टांप लगने तक ही सीमित होगा। इस पर एयरपोर्ट में अराइवल इमिग्रेशन की लाइनों में फास्ट ट्रैक वीजा के काउंटर पर स्टांप लगवाई जा सकेगी।

 

वीएफएस ग्लोबल के चीफ कमर्शल ऑफिसर,जीतेन व्यास ने कहा कि इंडोनेशिया दुनिया भर के पर्यटकों के लिए मशहूर पर्यटन स्थल है। हम इस सर्विस की शुरुआत कर काफी खुश हैं, जिससे वीजा आवेदन की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाया जाएगा। अब जब तकनीक से लैस डू इट योरसेल्फ सोल्यूशंस तेजी से लोकप्रिय होते जा रहे हैं, पहली बार शुरू की गई यह फास्ट-ट्रैक वीजा ऑन अराइवल सर्विस आवेदकों को इंडोनेशिया आने पर बेहद आरामदायक और सुविधाजनक माहौल प्रदान करना सुनिश्चित करेगी।

No comments:

Post a Comment