By 121 News
Chandigarh Sept. 21, 2021:- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सेवा ही समर्पण के तहत स्वच्छ भारत विभाग भाजपा द्वारा नरेंद्र चौधरी कन्वीनर, स्वच्छ भारत विभाग, द्वारा राम दरबार कॉलोनी में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं व कॉलोनी निवासियों के साथ मिलकर राम दरबार में चलाया सफाई अभियान, सफाई अभियान का शुभारंभ अरुण सूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी द्वारा किया गया।
अरुण सूद ने स्वच्छ अभियान में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर समस्त प्रदेश इकाइयों द्वारा देश भर में सेवा और समर्पण के तहत सफाई अभियान का कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
अरुण सूद ने कहा कि सफाई अभियान को लेकर शहर हर के नागरिक को भी जागरूक करने की जरूरत है। और कार्यकर्ताओं को स्वच्छ अभियान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाने का आह्वान किया और कहा की शहर के हर नागरिक के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे इस सफाई अभियान के माध्यम से शहर को कचरा मुक्त करने के लिए एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाकर सहयोग करने की अपील की और कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आने वाले समय में चंडीगढ़ को स्वच्छता में चंडीगढ़ को पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य प्राप्त करना हैं। यह तभी संभव हो पाएगा जब आम नागरिक इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देगा।
नरेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सफाई अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने अरुण सूद व प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी के साथ मिलकर पार्कों में से गंदगी कचरा मलवा हटवा कर साफ सफाई करवाई और कॉलोनी की हर गली में झाड़ू लगा कर सफाई सफाई करवाकर यहां से निकला मलवा कूड़ा करकट को 06 ट्रॉलियों में भरकर डंपिंग ग्राउंड पहुंचाया गया।
इस अभियान में रामवीर भट्टी प्रदेश महासचिव, क्षेत्रीय पार्षद भरत कुमार, रामलाल उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा, हुकम चंद प्रदेश सचिव, देवी सिंह कार्यालय सचिव प्रदेश, नरेश पांचाल जिला अध्यक्ष भाजपा, विजेंद्र सूद मंडल अध्यक्ष भाजपा, धर्मेंद्र सूद जिला अध्यक्ष स्वच्छ विभाग, सौरभ सूद जिला सह संयोजक स्वच्छ विभाग, सचिन मंडल अध्यक्ष स्वच्छ विभाग, रजनीश सह संयोजक प्रदेश स्वच्छ विभाग, पूजा बराड़ उपाध्यक्ष जिला, रूबी गुप्ता, विक्की शेरा उपाध्यक्ष ऐसी मोर्चा, मीरा शर्मा, सतवीर, विजय राणा अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदेश, राकेश शर्मा, अशोक सह संयोजक स्वच्छ विभाग, रितु सूद, पूरन सिंह नेगी, पूजा मौर्य, योगेश, सोनम वर्मा, कुंदन, मुकेश चनालिया आदि ने स्वछता अभियान में शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment