Pages

Monday, 18 January 2021

उत्तराखंड भ्रातृ संगठन दरिया द्वारा नेकी की दीवार बनी रेलवे स्टेशन के यात्रियों का सहारा

By 121 News

Chandigarh Jan. 18, 2021:- ग्राम दरिया में उत्तराखंड भ्रातृ संगठन दरिया, चण्डीगढ़ द्वारा नेकी की दीवार का आयोजन हर वर्ष सर्दियों में किया जाता है, जिसमे निर्धन, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं कंबल वितरित किए जाते है। उत्तराखंड भ्रातृ संगठन दरिया के महासचिव दीपक उनियाल ने बताया कि इस साल कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों सहित चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित मेयर रविकांत शर्मा ने भी शिरकत की।

श्यामशरणम् सत्संग धाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत पूज्यपाद श्यामसुंदर महाराज, गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ के प्रधान विक्रम बिष्ट, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंदर शर्मा, रमेश निक्कू, उमानंद शर्मा, सुनीता भट्ट, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के प्रधान रघुबीर सिंह पँवार, उत्तराखंड पर्वतीय सभा बलटाना के पदाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के प्रधान महेंदर सिंह रावत, चंद्रपाल सिंह गुसाईं, समाजसेवी राकेश मैठाणी, उत्तराखंड लाइव मीडिया के कुलदीप धस्माना, कुँवर सिंह रावत, एस एस तड़ियाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस दौरान संगठन के वरिष्ठतम सदस्य सब्बल सिंह सजवाण, बिद्यादत्त पंत, चेयरमैन शंकर सिंह पँवार, बालम सिंह नेगी, प्रवीण सिंह चौहान, एडवोकेट संजीव ठाकुर, जितेंद्र खरोला, बलवंत बिष्ट, जगबीर सिंह पँवार, बीर सिंह रावत, हरीश पंत, दिनेश बिष्ट, खुशीराम भट्ट, विनोद सिंह पँवार, मेहरबान सिंह रावत अनिल पंत मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment