Pages

Monday, 18 January 2021

गुरुपर्व उपलक्ष्य में लगाया मीठी सेवियों, मैक्रोनी और चना कुलचा का लंगर: 05 प्यारों ने रुक कर छका लंगर

By 121 News

Chandigarh Jan. 18, 2021:- दसवीं पातशाही श्री गुरु गोविब्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज सोमवार को निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट और द लास्ट बेंचर द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 19 एवम बैम्बिनो एग्रो फूड्स के सहयोग से मीठी सेवियों, मैक्रोनी और चना- कुलचा व चाय का लंगर लगाया गया। यह लंगर सेक्टर 19 में मार्किट के सामने लगाया गया था। इसी दौरान नेशनल बेकर्स चंडीगढ़ और जीरकपुर के संचालक सतनाम सिंह और समनदीप सिंह की ओर से पेस्ट्री का लंगर भी लगाया गया था।

सेक्टर 34 गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुए नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे 05 प्यारों ने लंगर स्थल पर थोड़ी देर रुक लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके विभिन्न गुरुद्वारा साहिब की प्रबन्धक कमेटी भी मौजूद रही। लंगर स्थल पर पहुंचने पर सेक्टर 19 गुरुद्वारा साहिब के प्रेजिडेंट तेजिन्दरपाल सिंह,जनरल सेक्रेटरी इंद्रवीर सिंह ने स्वागत किया और 05 प्यारों को सिरोपा डाल कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।  लंगर सेवा में  रविंद्र सिंह बिल्ला, सुमिता कोहली, पंडित सुरेश चंद, राकेश पदम, शशि बाला, दिव्या सिंगला, नीलम गुप्ता, राकेश शर्मा, अंजू व निशा ने अपना अपना योगदान दिया। 05 प्यारों के बाद राहगीरों व आम संगत में लंगर बांटा गया।

No comments:

Post a Comment