Pages

Saturday 21 May 2022

डॉo बलिहार सिंह पदोन्नत: ज्वाइट डायरेक्टर से एच.ओ.डी. होमियोपैथी पंजाब नियुक्त

By 121 News
Chandigarh May 21, 2022:-
पंजाब होम्योपैथी में ज्वाइट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत डॉo बलिहार सिंह को पदोन्नति देकर एच.ओ.डी. होमियोपैथी पंजाब बनाए जाने पर एक्सेल फार्मा मोहाली के एम.डी. डॉक्टर अनुकांत गोयल ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया और डा. बलिहार सिंह को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए होम्योपैथी के सुखद भविष्य की कामना की।
 इस मौके पर नव नियुक्त डॉ बलिहार सिंह ने अपनी तरक्की को परमात्मा का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि पंजाब मे होमियोपैथी के विस्तार के लिए यथा सम्भव प्रयास किये जायेंगे। वैसे भी लोग अब होम्योपैथी मेडिसिन की तरफ़ मुड़ने लगे है। उन्होंने कहा की जल्दी ही पंजाब मे होमियोपैथीक कॉलेज खोला जायेगा जिस को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य चल रहा है।

No comments:

Post a Comment