Pages

Saturday 21 May 2022

विष्णु महाराज जी का चंडीगढ़ आगमन 22 मई को

By 121 News
Chandigarh May 21, 2022:- अंतर्राष्ट्रीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष श्री भक्ति विचार विष्णु महाराज जी रविवार प्रातः 22 मई को चंडीगढ़ पधार रहे हैं। चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 21 दिवसीय चंदन यात्रा महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेने के लिए पूज्य विष्णु महाराज जी चंडीगढ़ गौड़ीय मठ सेक्टर 20 में दो दिवसीय प्रवास पर पधार रहे हैं। महाराज श्री का विशेष कार्यक्रम 22 एवं 23 मई 2022 को संध्याकाल 7:30 बजे से लेकर 10:00 बजे तक विशेष चंदन यात्रा महोत्सव के उपलक्ष पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे।

No comments:

Post a Comment