Pages

▼

Wednesday, 30 September 2026

पुलिस साइबर क्राइम सेल की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक

By 121 News
Chandigarh, Sept.30, 2026:--सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला रानी लक्ष्मीबाई द्वारा मंडल-17 में सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 22-बी, चंडीगढ़ में किया गया। जिसमें चंडीगढ़ पुलिस साइबर क्राइम सेल ने ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सह- संयोजक अवि भसीन, कार्यकारिणी अध्यक्ष राज किशोर, जिला संयोजिका श्रीमती सुमिता कोहली, जिला महामंत्री सतबीर ठाकुर सहित जिला टीम उपस्थित रही तथा मंडल-17 से अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, महामंत्री सुरेश महाजन, महामंत्री पंकज संडूजा और उपाध्यक्ष महेंद्र तनेजा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 70 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

पुलिस साइबर क्राइम सेल की ओर से लोगों को बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर विशेषज्ञों ने लोगों को फर्जी फोन कॉल, ओटीपी, केवाईसी अपडेट, संदिग्ध लिंक, क्यूआर कोड, फर्जी कस्टमर केयर तथा ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साइबर सेल ने लोगों से अपील की कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते या कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को अनजान कॉल और ऑनलाइन संदेशों के प्रति सावधान रहने की सलाह दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराने के बजाय तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है। किसी भी वित्तीय साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने तथा साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।

साइबर क्राइम सेल ने कहा कि “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर ठगी की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं।”
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment