By 121 News
Chandigarh, July 02, 2026:-सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) कमिश्नरेट, चंडीगढ़ ने जी एस टी लागू होने के 9 साल पूरे होने पर GST दिवस मनाया। चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित एम सी एम कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में सी जी एस टी ज़ोन चंडीगढ़ के चीफ कमिश्नर शुभ चिंतन मुख्य अतिथि थे। समारोह में प्रिंसिपल कमिश्नर मनीष सक्सेना, बी.एस. मीना, श्रीमती प्रांजल सिंह, ADG संकेत काले और CGST ज़ोन चंडीगढ़ के स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया।
इस समारोह में प्रमुख टैक्सपेयर्स, CII और चंडीगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ-साथ व्यापार और उद्योग जगत के सदस्यों ने भी भाग लिया।
GST लागू होने की 9वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में, चीफ कमिश्नर शुभ चिंतन ने GST लागू होने के 9 वर्षों की सफलता और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में इसके योगदान की सराहना की।
CGST चंडीगढ़ ने टैक्सपेयर्स तक पहुँचने और उन्हें एक सरल टैक्स सिस्टम उपलब्ध कराने के लिए उठाए गए कदमों को प्रदर्शित किया। इस मौके पर GST लागू करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विभिन्न टैक्सपेयर्स को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन एक सांस्कृतिक मेले के साथ हुआ, जिसमें संगीत, गीत, कविता, नृत्य और भांगड़ा की प्रस्तुतियां शामिल थीं।
No comments:
Post a Comment