Pages

Sunday, 26 July 2026

बहुजन मुक्ति पार्टी का 8वां चंडीगढ़ राज्य अधिवेशन हाउसफुल एवं ऐतिहासिक सफलता के साथ सम्पन्न

By 121 News
Chandigarh, July 26, 2026:- सैनी भवन, सेक्टर-24, चंडीगढ़ में आयोजित बहुजन मुक्ति पार्टी (BMP) का 8वां चंडीगढ़ राज्य अधिवेशन हाउसफुल उपस्थिति एवं अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन की अध्यक्षता बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मा. राम कुमार चावला (नई दिल्ली) ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बहुजन समाज को संगठित होकर संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया।
अधिवेशन में बहुजन समाज से जुड़े अनेक ज्वलंत विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की गई। विशेष रूप से राजनीतिक प्रतिनिधित्व, चुनावी व्यवस्था, सामाजिक न्याय, ओबीसी से जुड़े मुद्दे, संविधान की रक्षा, आरक्षण, शिक्षा तथा लोकतांत्रिक अधिकारों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बहुजन समाज से संगठित होकर सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों एवं चंडीगढ़ से आए पार्टी पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं एवं बड़ी संख्या में बहुजन समाज के जागरूक साथियों ने भाग लिया। पूरे अधिवेशन के दौरान सभागार खचाखच भरा रहा, जो बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।
अंत में अधिवेशन को सफल बनाने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित बहुजन समाज के सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा बहुजन हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment