By 121 News
Chandigarh, June 20, 2026:-रयान इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 49-बी, चंडीगढ़ के एनसीसी कैडेट्स ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पूर्ण एकाग्रता एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर सभी को योग के लाभों से अवगत कराया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
No comments:
Post a Comment