Pages

Saturday, 30 May 2026

गांव अटावा में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन:  सैकड़ों लोगों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

By 121 News
Chandigarh, May 30, 2026:-गांव अटावा स्थित गवर्नमेंट डिस्पेंसरी एवं आंगनवाड़ी केंद्र में नेचर नाइन फाउंडेशन, चंडीगढ़ टेंट डीलर्स सोसाइटी तथा क्षेत्र के पार्षद जसबीर सिंह बंटी के संयुक्त प्रयासों से एक विशाल मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। खराब मौसम और बारिश के बावजूद क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक कैंप में भाग लिया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कैंप में पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI), चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच की गई। इस दौरान 200 से अधिक लोगों की नेत्र जांच की गई तथा जिन लोगों की दृष्टि कमजोर पाई गई, उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
इसके अलावा पार्क हॉस्पिटल, सेक्टर-69, मोहाली के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संकल्प शर्मा  ने हृदय रोगों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया। उन्होंने बताया कि पार्क हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों से ओपीडी शुल्क नहीं लिया जाएगा तथा उपचार भी न्यूनतम लागत पर उपलब्ध कराया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार निःशुल्क उपचार की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
डॉ. तुषार, इंचार्ज गवर्नमेंट डिस्पेंसरी एवं मेडिसिन विशेषज्ञ, ने भी अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। कैंप में निःशुल्क आंखों की जांच, हृदय रोग जांच, शुगर एवं ब्लड प्रेशर परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा ईसीजी (ECG) जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। 
इस अवसर पर जसबीर सिंह बंटी, पार्षद, नगर निगम चंडीगढ़ ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर न केवल लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी बनाते हैं। उन्होंने कैंप के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। 
इस मौके पर चंडीगढ़ टेंट डीलर्स सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी अमनदीप सिंह ने भी टेंट यूनियन के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच करवाई और समाजसेवा से जुड़े ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा (प्रधान, आरडब्ल्यूए), त्रिलोचन सिंह बंटी, नेहा गुप्ता, अमनदीप सिंह, राजेंद्र अरोड़ा, तरसेम शर्मा, पवन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 
यह स्वास्थ्य शिविर क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ तथा स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

जारीकर्ता:
जसबीर सिंह बंटी पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर,
पार्षद, नगर निगम चंडीगढ़
वार्ड नं. 24 नगर निगम चंडीगढ़
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment