Pages

Tuesday, 3 February 2026

श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ सर्व सांझा सेवा मंडल की बैठक आयोजित

By 121 News
Chandigarh, Feb.03, 2026:-श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ सर्व सांझा सेवा मंडल पंजीकृत चंडीगढ़ की बैठक सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 42 चंडीगढ़ में नव निर्वाचित अध्यक्ष ओम ठाकुर की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। नव निर्वाचित महासचिव रमेश सहोड़ बाबा जी को जयकारा लगाकर बैठक की शुरुआत की। सबसे पहले बाबा जी की शोभा यात्रा के बारे में चर्चा हुई तथा विचार विमर्श के बाद 4अप्रैल  शोभा यात्रा की तिथि निश्चित की गई। उसके बाद मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में तरसेम शर्मा को मंडल का चेयरमैन तथा वासुदेव शर्मा को मंडल का मुख्य सलाहकार बनाया गया। पृथी सिंह प्रजापति को वशिष्ठ उप प्रधानवं नंद लाल को उप प्रधान बनाया गया। विजय राणा वित्त सचिव, रोशन भारद्वाज संगठन सचिव, रोहित मोदगिल  प्रचार सचिव, सुरिंदर शर्मा ऑडिटर, जीवन कुमार को स्टोर इंचार्ज बनाया गया। इसके अलावा सम्मानित सदस्यों में शिवेंद्र मन्धोत्रा, विक्रमजीत मस्ताना, विकाश शर्मा, नफे सिंह, राजिंदर कुमार, विनोद राणा,  शवी कौशल, भागीरथ शर्मा, सुरिंदर शर्मा, विनोद ठाकुर, कृपाल सिंह ठाकुर, गुरबचन सिंह, दिनेश तिवारी, सतपाल कौंडल एवम् भवनीश मलहोत्रा को बनाया गया। इसके अलावा 21 पुराने सदस्यों को वशिष्ठ सदस्यों की सूची में रखा गया। यह जानकारी मंडल के महासचिव रमेश सहोड़ द्वारा दी गई।

No comments:

Post a Comment