Pages

Thursday, 2 October 2025

कांग्रेस ने गांधी और शास्त्री को उनके जन्म दिवस पर किया याद

By 121 News
Chandigarh, Oct.02, 2025:-चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ता आज एच.एस. लक्की के नेतृत्व में सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्रित हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए, चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी विभिन्नता और विविधताओं से भरे देश के अनेक सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आर्थिक वर्गों के बंटे हुए करोड़ों लोगों को एक छत्र के नीचे लेकर आए और उनके प्रयासों से एक समावेशी, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी भारत की नींव रखी जा सकी। उन्होंने कहा कि आज  महात्मा गांधी की उनके मानवतावादी दर्शन और सर्वधर्म समभाव तथा विश्व बंधुत्व के संदेश के लिए दुनिया भर में प्रशंसा की जाती है। तिवारी ने 1965 के युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भूमिका की भी सराहना की, जिसमें उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर शानदार जीत हासिल की थी।

यह कहते हुए कि गांधीजी की शिक्षाएँ आज और भी अधिक प्रासंगिक हैं, एच.एस. लक्की ने उनके संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर चण्डीगढ़ कांग्रेस ने लोगों को दशहरे की भी शुभकामनाएं दीं। 

No comments:

Post a Comment