Pages

Thursday, 18 September 2025

कांग्रेस ने शुरू की निगम चुनाव 2026 की तैयारियां

By 121 News
Chandigarh, Sept.18, 2025:-नगर निगम के दिसंबर 2026 में चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजनैतिक पार्टियों ने बूथ स्तर पर इसको लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में चंडीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वार्ड नंबर 22 के कॉर्डिनेटर जतिंदर भाटिया ने सैक्टर 32 सी में चुनाव पर चर्चा हेतु एक बैठक में हिस्सा लिया। सेक्टर 32 सी में पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया गया। जिला  प्रधान विपिनजोत सिंह अमन का भी अभिनंदन किया गया। 
इस अवसर पर जतिंदर भाटिया ने बैठक में उपस्थित लोगों का नगर निगम इलेक्शन 2026 के लिए मार्गदर्शन करते हुए उन्हें जोरशोर से तैयारियों में जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है, सभी कार्यकर्ता अभी से जी जान से मेहनत करे। 
इस दौरान वार्ड के लोगों ने जतिंदर भाटिया से वार्ड से सम्बंधित कुछ पब्लिकली प्रॉब्लम्स को भी सांझा किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निवासियों की परेशानियां दूर की जाएंगी। इस बैठक को सफल बनाने में विक्टर सिद्दू, बलविंदर कौर,सुरजीत कुमार, सोनिया, सर्वजीत कौर और कविता ने सहयोग दिया।

No comments:

Post a Comment