Pages

Sunday, 10 August 2025

वाटर वर्क्स सेक्टर-37 में आई तकनीकी खराबी नही मिला लोगों को सुबह का पानी विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट को किया रिपेयर

By 121 News
Chandigarh, August 10, 2025:- नगर निगम वाटर वर्क्स सेक्टर-37, चंडीगढ़, ज़ोन नंबर 5 में आज रविवार सवेरे तकनीकी फाल्ट आ जाने से जल आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके चलते इसके अधीन आते आपूर्ति क्षेत्र सेक्टर: 22 सी, 22 डी, 23, 24, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42 और 43 सहित गाँव: अटावा, बड़हेड़ी, बूटरेला, पलसोरा, ड्डूमाजरा कॉलोनी और पलसोरा कॉलोनी क्षेत्र निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।पानी न मिलने लोगों को इसके लिए भागदौड़ करते देखा गया। 
शिकायतें मिलने पर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने एस डी ओ- वाटर वर्क्स से मुलाकात की और जल आपूर्ति बाधित होने का कारण जाना। एस डी ओ ने सीनियर डिप्टी मेयर को वाटर वर्क्स में तकनीकी फाल्ट से अवगत करवाया। जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि सवेरे उठते ही लोगों को पानी की आपूर्ति न होने की प्रॉब्लम से दो चार होना पड़ा। उन्हें शिकायतें मिलने पर उन्होंने एस डी ओ से मुलाकात और पानी सप्लाई न होने का कारण जाना। एस डी ओ ने उन्हें तकनीकी फाल्ट की जानकारी दी और यह भी बताया कि फाल्ट को लगभग दूर कर लिया गया है। जल्द ही इस जोन के अधीन आते क्षेत्र में जल आपूर्ति पुनः से बहाल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को सवेरे आयी परेशानी के चलते हुए तकलीफ के लिए शाम को 2 घंटे एक्स्ट्रा पानी की सप्लाई दी जाएगी। जसबीर सिंह बंटी ने वाटर वर्क्स में तकनीकी फाल्ट से हुई तकलीफ के उन्हें खेद है। 

No comments:

Post a Comment