Pages

Sunday, 20 July 2025

सारेगामा का हरियाणवी म्यूज़िक में बड़ा क़दम:  एन ए वी रिकॉर्ड्स का किया अधिग्रहण

By 121 News
Panchkula, July 20, 2025:-- भारत की अग्रणी म्यूज़िक और एंटरटेनमेंट आई पी कंपनी सारेगामा ने हरियाणवी संगीत की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाते हुए एन ए वी रिकॉर्ड्स का अधिग्रहण कर लिया है। इस डील के तहत सारेगामा को एन ए वी के 6500 से ज़्यादा गानों का कैटलॉग मिलेगा जिसमें हरियाणवी के साथ-साथ पंजाबी, ग़ज़ल, भक्ति और इंडीपॉप जैसे लोक प्रिय जॉनर के गाने शामिल हैं। इस अधिग्रहण में एन ए वी हरियाणवी और नूपुर ऑडियो जैसे लोक प्रिय यूट्यूब चैनल भी सम्मिलित हैं, जिनके सम्मिलित रूप से 2.4 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। इससे सारेगामा की डिजिटल उपस्थिति और भी सशक्त होगी।

यह अधिग्रहण उन भाषाई क्षेत्रों में सारेगामा की उपस्थिति को सुदृढ़ करता है, जहाँ अब तक कंपनी की पहुँच सीमित थी। सारेगामा का उद्देश्य केवल संगीत वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि कंटेंट निर्माण के प्रत्येक पहलू में नेतृत्व करना है। कंपनी विभिन्न भाषाओं और शैलियों में नए आई पी पर कार्य कर रही है। इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, सारेगामा और एन ए वी मिलकर हरियाणवी और पंजाबी में नए और ओरिजिनल कंटेंट का निर्माण करेंगे।

No comments:

Post a Comment