Pages

Tuesday, 11 February 2025

ड्डू माजरा में स्पोर्ट्स कार्निवल आयोजित: विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

By 121 News
Chandigarh, Feb.11, 2025:--जय श्री राम स्पॉटस कल्ब की ओर से गवर्नमेंट मॉडल स्कूल ड्डू माजरा कॉलोनी के सामने मैदान में स्पोर्ट्स कार्निवल का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स कार्निवल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। वही चंडीगढ़ कांग्रेस के ब्लॉक प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह प्रिंस ने भी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।

इस खेल कार्निवल में वार्ड नम्बर 26 ही खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते थे और 10 वर्ष से ऊपर का कोई भी खिलाड़ी खेल सकता था। जैसे की क्रिकेट, खो-खो, दौड़  और साइकिल रेस आदि कार्यक्रम के अंत मे विजेता खिलाड़ियों  को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जय श्री राम स्पॉटस कल्ब के मेंबर सतीश नाहर, आदित्य, अजीत सिंह, हरविंदर सिंह, अमरीश और राजेश भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment