Pages

Sunday, 23 February 2025

खटाखट 8500 का इंतजार कर रही है चंडीगढ़ की महिलाएं: नरेश अरोड़ा 

By 121 News
Chandigarh, Feb.23, 2025:--भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने कहा कि हम याद करना चाहते हैं चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी (वीकेंड सांसद)को की चुनाव के समय उन्होंने घर-घर जाकर फॉर्म भरे थे की महिलाओं के अकाउंट में  8500 हर महीना आएगा यह महिलाओं को झूठ बोला था, भ्रमित किया था,और चुनाव को जीता था अब चंडीगढ़ की सभी महिलाएं 8500 का इंतजार कर रही है अभी तक एक भी महिला के अकाउंट में 8500 नहीं आया है, अगर  सांसद बनने के बाद किसी भी महिला को उन्होंने 8500 का लाभ दिया है तो वह कृपया चंडीगढ़ की जनता को बताएं।
नरेश अरोड़ा ने कहा कि अगर  मनीष तिवारी (वीकेंड सांसद) अपने वादे को भूलते हैं और चंडीगढ़ की महिलाओं के साथ किए हुए वादे से मुकरते हैं तो चंडीगढ़ की  महिलाएं बहुत सक्षम हैं ।
मनीष तिवारी (वीकेंड सांसद) की हर सभा में और हर कार्यक्रम में मनीष तिवारी ( वीकेंड सांसद) को उनका किया हुआ वादा याद दिलवाएंगे और जो फार्म उन्होंने भरे थे उनकी कॉपियां उन  तक पहुंचाएंगे।  चुनाव में किया हुआ वादा जब तक पूरा नहीं कर लेते तब तक चंडीगढ़ की महिलाएं  संघर्ष करेगी।

No comments:

Post a Comment