Pages

Sunday 29 September 2024

माधवी दुबे ने चंडीगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव के चुनाव में जीत हासिल की

By 121 News
Chandigarh, Sept.30, 2024:- माधवी दुबे चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के हुए चुनाव में जीत हासिल की है। माधवी जीत हासिल करने वालों में सबसे कम उम्र की 18 साल 7 महीने की  हैं।

चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के चुनाव के नतीजे आने के बाद माधवी दुबे युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त हुई। माधवी दुबे पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे की बेटी है और जन्म से ही राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। वह वकालत की पढ़ाई कर रही है। माधवी अब तक की युवा कांग्रेस के चुनाव में सबसे कम उम्र की प्रदेश महासचिव पद का चुनाव जीती है। 
माधवी ने बताया कि युवा कांग्रेस से जुड़ने का लक्ष्य शहर की युवतियां की भागीदारी को सुनिश्चित करना और युवकों की सुरक्षा को लेकर शहर में कार्य करना और जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी जी ने देश भर में न्याय यात्रा निकाली उससे प्रेरित होकर मैं युवा कांग्रेस से जुड़ी। 

उन्होंने कहा की जिन्होंने मुझे मतदान देकर जिताया है उनका और पार्टी के शीश नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं । शहर भर में युवतियों को राजनीति में सक्रिय करना और युक्तियां की भागीदारी को सुनिश्चित करना ही मेरा लक्ष्य रहेगा। क्योंकि युवा देश और समाज का भविष्य होते हैं इसलिए उन्हें राजनीति के क्षेत्र में लाने के लिए मैं प्रोत्साहित करूंगी। पार्टी हाई कमान जो भी जिम्मेदारी मुझे देंगी मैं उसे जिम्मेदारी को पूरा रूप से निभाऊंगी।

No comments:

Post a Comment