Pages

Saturday 13 July 2024

चंडीगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक की बड़ी जीत का मनाया जशन

By 121 News
Chandigarh July 13, 2024:-
चंडीगढ़ कांग्रेस ने हाल में देशभर में 7 राज्यों में हुए सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक की बड़ी जीत के लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत देशभर में फैले वोटरों का धन्यवाद करते हुए आज दोपहर बाद कांग्रेस भवन सैक्टर 35 में लड्डू बांट कर ढोलक की थाप पर जश्न मनाया।
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत के लिए खुशी मनाते हुए उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जो हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिन चुनाव प्रचार में डटे रहे. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा और 4 सीटें जीतीं. एच.एस. लक्की, जो नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे, ने नालागढ़ के लोगों को उनके अभूतपूर्व समर्थन के लिए धन्यवाद दिया, जहां से कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बावा ने अच्छे बहुमत से जीत हासिल की।

इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पार्टी के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा के द्वारा अपनी आशा के विपरीत प्रदर्शन के बाद देश में भाजपा का ग्राफ और भी अधिक तेज़ी से नीचे जा रहा है। यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि इन उपचुनावों में 13 सीटों पर चुनाव लड़कर भाजपा और उसके सहयोगी केवल 2 सीटें ही जीत पाए, वह भी बहुत कम अंतर से। जबकि इण्डिया ब्लॉक  ने इन सारी सीटों पर चुनाव लड़कर 10 सीटों पर विजय हासिल  की. इससे पता चलता है कि केंद्र की भाजपा सरकार लोगों का विश्वास खो चुकी है.

इस बीच स्थानीय सांसद मनीष तिवारी ने कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशियों को मिले समर्थन के लिए मतदाताओं का आभार जताया है।

इस मौके पर अन्यों के अलावा ज़ाहिद परवेज खान, राजीव मोदगिल, नरेंद्र चौधरी, ओम लता, अच्छे लाल गौड़, धर्मवीर, हरमेल केसरी, जसबीर बंटी, यादविंदर मेहता, विक्रम चोपड़ा, बीएम खन्ना, विक्टर सिद्धू, बलविंदर कौर, सोनिया जायसवाल, राहुल यादव, मनीष लांबा और अजीत सिंह समेत अन्य कांग्रेसी नेता शामिल थे।

No comments:

Post a Comment