Pages

Friday 21 June 2024

सीनियर सिटीजन ने राहगीरों के लिए चने हलवा और ठंडे मीठे जल की छबील का किया आयोजन

By 121 News
Chandigarh, June 21, 2024:--इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। अनेक समाजसेवी इस प्रचंड गर्मी के बीच लोगों के लिए मीठे जल की छबीलें लगा रहे हैं। इसी क्रम में आज शुक्रवार को सेक्टर 27 -30 डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर 27 की तरफ राहगीरों के लिए ठंडे मीठे जल, चने व हलवे का भंडारा लगाया गया। सीनियर सिटीजन ने यहां लोगों को मीठा ठंडा पानी पिलाया, वहीं उन्हें हलवा व चने का प्रसाद भी बांटा। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने इस ठंडे मीठे जल व हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। इस छबील सेवा  में सतीश चंद्र अरोड़ा, मोहन सिंह, अचिंत गोस्वामी और अन्य ने योगदान दिया।
सीनियर सिटीजन ने बताया कि पिछले कई सालों से वो छबील लगा रहे हैं और इसमें स्थानीय लोगों का सहयोग रहता है।

No comments:

Post a Comment