Pages

▼

Thursday, 14 December 2023

सूद सभा ने मनाया अपना 65वां स्थापना दिवस

By 121 News
Chandigarh, Dec.14, 2023:- सूद सभा, चंडीगढ़ ने अपना 65 वां स्थापना दिवस सूद भवन सेक्टर 44 ए चंडीगढ़ में धूमधाम से मनाया गया।  इस मौके का शुभारंभ प्रभु का आवाहन कर तथा हवन करके किया गया।  सूद सभा के प्रेस सचिव श्री सचिन सूद तथा श्री मुकेश सूद जी ने बताया कि इस अवसर पर सूद सभा के प्रधान श्री अश्विनी सूद,  जनरल सेक्रेटरी श्री सुधीर सूद तथा फाइनेंस सेक्रेटरी श्री खुशविंदर सूद ने,  सूद  सभा के फाउंडिंग मेंबर्स तथा उनके परिवारों को सम्मानित करके मनाया। श्री अश्वनी सूद ने बताया कि आज उन्हीं मेंबर्स के अथक प्रयास तथा परिश्रम के फलस्वरूप ही आज सभा फल फूल रही है,  तथा उन्हीं के आशीर्वाद से सभा आज कई सामाजिक तथा लोकहित के कार्य करने में सक्षम हुई है। इस समारोह का समापन सेक्टर 44- ए की मार्केट में लंगर लगाकर किया गया।

No comments:

Post a Comment