Pages

▼

Wednesday, 1 March 2023

नेशनल कमीशन फ़ॉर माइनॉरिटीज ने रविंदर सिंह बिल्ला को कम्युनिटी लीडर पैनल (एडवाइजरी कमेटी) का मेम्बर किया नियुक्त

By 121 News
Chandigarh, Mar.01, 2023:-नेशनल कमीशन फ़ॉर माइनॉरिटीज ने समाजसेवी रविंदर सिंह बिल्ला को कम्युनिटी लीडर पैनल (एडवाइजरी कमेटी) का मेम्बर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पत्र उन्हें नेशनल कमीशन फ़ॉर माइनॉरिटीज के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सौंपा। 
रविन्द्र सिंह बिल्ला  प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था "ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन" के प्रमुख भी हैं और हमेशा मानवता को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। कोविड महामारी के दौरान उन्होंने लोगों की सेवा की और गरीबों की भी हर संभव मदद की।  समाज के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 इकबाल सिंह लालपुरा ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शुभकामनाएं दी और माइनॉरिटीज के हक के लिए सदैव कार्य करते रहने की अपील की। इसके अलावा माइनोरिटीज को पेश आ रही समस्याओं का समाधान भी जल्द से जल्द किये जाने का आश्वासन दिया।
   रविंदर सिंह बिल्ला ने  इकबाल सिंह लालपुरा का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,वो उसका तनदेही से निर्वाह करेंगे और अल्पसंख्यक के हितों व अधिकारों के लिए कार्य करेंगे। वो कमीशन और अल्पसंख्यकों के बीच एक ब्रिज की तरह काम करेंगे और अल्पसंख्यकों की मांग और समस्या को कमीशन के समक्ष रख उसका समाधान करवाएंगे।

No comments:

Post a Comment