Pages

Friday 23 September 2022

लखविंदर सिंह निनी किसान कांग्रेस सेल के अध्यक्ष के नियुक्त

By 121 News
Chandigarh, Sept.23, 2022:-चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस.लक्की ने आज कांग्रेस भवन सेक्टर 35 में आयोजित एक सादे समारोह में धनास निवासी लखविंदर सिंह निनी को चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसान कांग्रेस सेल के अध्यक्ष के रूप में  नियुक्त किया।

2004 में 24 साल की छोटी उम्र में काग्रेंस पार्टी के समर्थन से ग्राम धनास के सरपंच के रूप में चुने गए लखविंदर अभी हाल ही तक पार्टी के एक प्रमुख कार्यकर्ता बने रहे। दिसम्बर 2021 में अपने वार्ड के लोगों के दबाव में उन्होंने नगर निगम का पिछला चुनाव एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा। उन्हें करीब 1500 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के कट्टर सर्मथक रहे लखविंदर ने कुछ दिनों पहले अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस में फिर से शामिल होने का फैसला किया और कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुँचाने का बीड़ा उठाया।  आज यहाँ उनकी घर वापसी का स्वागत जसबीर सिंह बंटी, जीत सिंह बहलाना, कुलविंदर सिंह, करण संधू, मान सिंह, साहब सिंह यादव, हरविंदर संधू, समर बिलिंग, बिल्लू मित्तल, गुरविंदर संधू और राजदीप सिद्धू सहित कई कांग्रेस नेताओं ने किया।

No comments:

Post a Comment