Pages

Saturday 10 September 2022

प्रशासन की खुड्डा लाहौरा और खुड्डा जस्सू में डेमोलिशन ड्राइव: चंडीगढ़ काँग्रेस ने स्थानीय निवासियों संग ड्राइव को किया विफल

By 121 News
Chandigarh Sept.10,2022:-चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज खुड्डा लाहौरा और खुड्डा जस्सू में आवासीय इकाइयों को तोड़ने के अभियान को स्थानीय लोगों के सहयोग से विफल कर दिया। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस  लक्की, सचिव सीटीसीसी राजदीप सिद्धू और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  गुरिंदर सिंह इन दो गांवों के डरे सहमे हुए निवासियों के आह्वान पर तुरंत मौके पर पहुंचे। तब तक  चंडीगढ़ एस्टेट कार्यालय के अफसर, भारी पुलिस बल के कर्मियों और बुलडोजरों के साथ ग़रीबों के आशियानों को तोड़ने की तैयारी कर चुके थे।  आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को वहां से वापस जाने को कहा।
कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी से उत्साहित दोनों गांवों के लोगों ने बुलडोजरों के सामने लेट कर चंडीगढ़ प्रशासन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया.
 
इस अवसर पर बोलते हुए एच.एस. लक्की ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के उस वादे की हकीकत है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगस्त 2022 तक प्रत्येक भारतीय के पास अपना घर होगा। उन्होंने न केवल देश के लोगों से झूठा वादा किया बल्कि पहले से पिछले कांग्रेस शासन के दौरान बसे लोगों को भी उजाड़ना भी शुरू कर दिया। प्रशासन ने मनमाने ढंग से जिन घरों को गिराने के लिए चिन्हित किया था, उन्हें उसी प्रशासन द्वारा पानी और बिजली के कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं. लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस जनता के साथ ऐसा अन्याय नहीं होने देगी और इन दोनों गांवों के निवासियों के हितों की रक्षा के लिए हर शांतिपूर्ण उपाय का सहारा लेगी।

इस अवसर पर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने भी चंडीगढ़ प्रशासन से एक गरीब विरोधी भाजपा के इशारे पर गरीब लोगों को परेशान नहीं करने का आग्रह किया।

No comments:

Post a Comment