Pages

Friday 2 September 2022

गणेश महोत्सव: महाराष्ट्र मंडल में तीसरे दिन मराठी व्यंजनों का फ़ूड फेस्टिवल का आयोजित

By 121 News
Chandigarh Sept.02, 2022:- विघ्नहर्ता, लंबोदर प्रभु श्री गणेश जी के पावन पर्व गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र मंडल सेक्टर 19,  31 अगस्त से 4 सितंबर तक *गणोत्सव* का *58वां* वर्ष मना रहा है। इसके तहत महाराष्ट्र मंडल, सेक्टर 19-डी चंडीगढ़ के परिसर में 5 दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस महोत्सव के तहत प्रतिदिन शाम साढ़े सात बजे आरती की जा रही है और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है।
        इसी क्रम में महोत्सव के तीसरे दिन आज *आनंद मेला* आयोजित किया गया। आनंद मेला में - मंडल परिसर में आने वाली जनता के स्वाद के लिए विभिन्न प्रकार के मराठी व्यंजनों का फ़ूड फेस्टिवल भी आयोजित किया गया।

 फ़ूड फेस्टिवल में लोगों के लिए श्रीखंड, साबूदाना बड़ा, मसाले भट, चॉकलेट पोप्स एंड पानी पूरी, भेल, पूर्ण पोली, मूंग दाल वड़ा, इडली, खाखरा/ढोकला, वड़ा पाव, लेमन सोडा, कोकोनट राइस,बेसन शीरा, मिसल पाव, कांजी वड़ा, दाबेली, सोल कही इत्यादि मराठी व्यंजन मुख्य रूप से रखे गए थे।

No comments:

Post a Comment