Pages

Tuesday 20 September 2022

25 साल बाद चंडीगढ़ पहुंची ग्रेट जैमिनी सर्कस अफ्रीकन कलाकार अपनी फुर्ती स्फूर्ति से दर्शकों का करेंगे मनोरंजन

By 121 News
Chandigarh, Sept. 20, 2022:-एक लंबे अरसे बाद लगभग 25 साल के लंबे अंतराल के बाद चंडीगढ़ और आस पास के क्षेत्र के लोगों का मनोरंजन करने के लिए नए रंग, नए कलेवर, नए कलाकारों और नई मनमोहक आइटम्स के साथ ग्रेट जैमिनी सर्कस एक बार फिर चंडीगढ़ शहर आ पहुंची है। वहीं 06 अफ्रीकी कलाकार भी अपनी एरोबिक्स आइटम्स से दर्शकों का मन मोहने को तैयार हैं।
         ग्रेट जैमिनी सर्कस के मैनेजर आजम खान ने बताया कि चंडीगढ़ और आस पास के क्षेत्र निवासियों की तरफ से सर्कस कलाकारों को हमेशा ही अपार स्नेह मिला है। इस बार भी उनकी तरफ से अरसा 25 साल बाद सेक्टर 34 के एग्जीबिशन ग्राउंड, दोनों पेट्रोल पंप के मध्य,  ग्रेट जैमिनी सर्कस शहर में लगाई जा रही है। उम्मीद है इस बार भी लोग उतना ही स्नेह और प्रशंसा करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रेट जैमिनी सर्कस 23 सितंबर से 26 अक्टूबर करीब एक महीना चलेगी। सर्कस के एक दिन में 03 शो रहेंगे जोकि क्रमशः दोपहर 01 बजे, 04 बजे और सांय 7.30 बजे होंगे। टिकट रेट 100, 200 और 300 रुपये रहेंगे। सर्कस पंडाल में दर्शकों के बैठने की बड़ी ही सुचारू और उचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 03 साल से अधिक आयु वर्ग के बच्चों के लिए टिकट अनिवार्य रहेगा। दर्शक अपनी टिकट पे टी एम इनसाइडर  पर एडवांस बुक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सर्कस प्रबंधन की तरफ से अपने स्तर पर ही सुरक्षा के बंदोबस्त किए हुए हैं। जिसमे प्राइवेट सिक्योरिटी और सी सी टी वी भी इनस्टॉल किये गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भी उचित बंदोबस्त किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment