Pages

Tuesday 23 August 2022

दिव्यांग प्रतिभाओं के कल्याणार्थ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

By 121 News
Chandigarh August 23, 2022:-पौड़ी गढ़वाल एकता मंच चंडीगढ़ (रजी.) के द्वारा दिव्यांग प्रतिभाओं के कल्याणार्थ  द्वितीय सांस्कृतिक कार्यक्रम  ("उड़ान" हौसलों की) 13 नवम्बर 2022 को टैगोर थेटर सेक्टर 18 चंडीगढ़ में आयोजित करने जा रहा है। 
 मंच के प्रधान महेन्दर सिंह रावत बताया कि उत्तराखंड की दिव्यांग प्रतिभाएं अपना प्रदर्शन करेंगी।  जिसमे उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना चौहान तथा उनकी पूरी टीम भी शामिल होंगी।
मंच के महसचिव पदविन्दर सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड की दिव्यांग प्रतिभाओं के उत्थान एवं कल्याणार्थ  मंच के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवेंद्र रावत एवं मंच के अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा दिव्यांग प्रतिभाओं के कल्याणार्थ शुरू की गई इस मुहिम को आगे ले जाने के लिए मंच  हमेशा  प्रयासरत रहेगा।

No comments:

Post a Comment