Pages

Sunday 14 August 2022

सैक्टर 25 में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा पद यात्रा आयोजित

By 121 News
Chandigarh August 14, 2022:- सैक्टर 25 डी चंडीगढ़ वार्ड नं 16 में आजादी का 75 वा साल होने पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य तिरंगा झंडा पद यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अरूण सूद अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश  नजमा जिला संयोजक व सुखविंदर सिंह जिला सहायक संयोजक व प्रदीप कुमार यादव पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओर संजय टांक एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष इस भव्य
तिरंगा यात्रा में उपस्थित हुए। 
इस प्रोग्राम को महत्वपूर्ण सफल बनाने में भाजपा पार्टी वार्ड नं 16 से कंडीडेट रही उषा /पत्नी राजिंदर नीटू प्रधान रैजिडैन्ट वैलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 25 डी चंडीगढ़ व शहीद भगत सिंह जिला वार्ड नं 16 से बिरेंद्र टम्टा मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री प्रकाश चंद, मोहिंदर सिंह राणा, नीशू, दीपक, मीडिया प्रभारी मनीष चौहान, मंडल उपाध्यक्ष स्वरुप जामवाल, समिति अध्यक्ष रविन्द्र पारखी, एवं वार्ड नं 16 में सभी भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता ने बड चढ़कर हिस्सा लिया। विषेश सहयोग रैजिडैन्ट वैलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 25 डी के सभी सदस्यों का रहा। जिसमें चेयरमैन रविन्द्र केशला, सहलाकर घीसू राम, उपाध्यक्ष भंवर सिंह , बिक्रम सौदा,मेहर सिंह कल्याण,बिरमपाल सिलेलाण , सुशील केशला, अशोक बैनीवाल, धर्मपाल,अजय, देविंद्र कुमार, अशोक चौटाला आदि अन्य सभी सैक्टर 25 डी के निवासियों ने मिलकर इस भव्य तिरंगा रैली को कामयाब बनाया है।

No comments:

Post a Comment