Pages

Sunday, 19 December 2021

बंटी ने सेक्टर 42 में चुनाव प्रचार और नुक्कड़ मीटिंगें कर मतदाताओं से अपने हक में मांगे वोट: वार्ड के चंहुमुखी विकास के लिए विज़न डॉक्यूमेंट किया है तैयार: जसबीर सिंह बंटी

By 121 News

Chandigarh Dec.19, 2021:- वार्ड नंबर 24(सेक्टर 36, 42, गांव अटावा और आदर्श कॉलोनी) से कांग्रेस के युवा और समाजसेवी प्रत्याशी जसबीर सिंह बंटी ने आज सवेरे सेक्टर 36 के फ्रेग्रेन्स गार्डन में सुबह की सैर कर रहे लोगों से मुलाकात कर उन्हें शहर और वार्ड के चंहुमुखी विकास के लिए उनके हक में मतदान करने की अपील की। बंटी ने इसके अलावा सेक्टर 42 के रिहायशी एरिया में नुक्कड़ मीटिंगों में भी हिस्सा लेते हुए वार्ड निवासियों को पेश रही विभिन्न समस्याओं और मुलभुत सुविधाओं के अभाव पर चर्चा की और आश्वासन दिया कि जीत कर आने पर वो सभी समस्याओं और मुलभुत सुविधाओं के अभाव को दूर करने का प्रयास करेंगे।उन्होंने वार्ड निवासियों से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पंजे के निशान के आगे का बटन को दबा कर उन्हें विजयी बना कर निगम सदन में भेजने की अपील की, ताकि वो वार्ड की बेहतरी और सम्पूर्ण विकास में योगदान दे सकें।

उन्होंने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान वार्ड निवासियों से कहा कि वो वार्ड के निवासी हैं। वार्ड निवासियों के सेवा में वो सदैव उपलब्ध रहेंगे। वार्ड और वार्ड के निवासियों की बेहतरी के लिए उन्होंने एक विज़न डॉक्यूमेंट् तैयार कर रखा है। उनके सहयोग और समर्थन से जीत कर आने पर वो अपने सभी वादों को प्राथमिकता के तौर पर अमल में लाएंगे।

No comments:

Post a Comment