Pages

Monday, 11 October 2021

भाजपा द्वारा बाल्मीकि जयंती सप्ताह मनाना राजनीतिक हथकंडा: चंडीगढ़ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग वेलफेयर एसोसिएशन

By 121 News

Chandigarh October 11, 2021:- 11 अक्टूबर 2021 को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अध्यक्ष भगत राज दिसावर, महासचिव रमेश टांक चंडीगढ़ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग वेलफेयर एसोसिएशन ने चंडीगढ़ भाजपा द्वारा बाल्मीकि जयंती सप्ताह मनाने को राजनीतिक हथकंडा कहा है । उन्होंने कहा कि जबकि इस वर्ग से संबंधित समस्याओं के समाधान में भाजपा असफल रही है।  भाजपा इस वर्ग को धार्मिक भावुक करके नगर निगम चुनाव में वोट बटोरने चाहती है।

दिसावर  ने कहा वैसे तो भगवान बाल्मीकि जयंती सभी समाज व पूरे भारत को मनानी चाहिए। क्योंकि भगवान बाल्मीकि जी ने ही हिंदू धर्म की नीव रामायण लिखी है और श्री राम जी के वंशजों का पालन पोषण  किया है। लेकिन चंडीगढ़ भाजपा को नगर निगम चुनाव के वर्ष में ही इनकी याद क्यों आई।  चंडीगढ़ भाजपा ने अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया का हल केंद्रीय गृह मंत्रालय से नहीं करवा सके।

ठेका प्रथा पर लगे सफाई कर्मचारियों से वायदा करने के बाद भी चंडीगढ़ बीजेपी सांसद पक्का नहीं करवा सके। सैकड़ों मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दिलवा सके।

सन 2019 में बाल्मीकि जयंती मनाने वाले संगठन पर राजेश कालिया जो उस समय में चंडीगढ़ के मेयर थे, उन्होंने 68 लाख का जुर्माना लगवाया और संगठन को परेशान किया, जो आज तक मामला अनसुलझा है।  जिसे निरस्त कराने में यह आज भी असफल है।  सफाई कर्मचारी कृष्ण कुमार चड्डा व ओमपाल चावर को अनावश्यक चार्जशीट किया गया और उनकी प्रमोशन में राजनीतिक दबाव डालकर अनावश्यक रोग लगवाई गई।  जो व्यक्ति बाल्मीकि शोभायात्रा में चेयरमैन बनने के इच्छुक होते थे, आज समाज की बैठकों में भी आने से कतराते हैं।  भाजपा ऐसे अनुसूचित जाति विरोधी अपने नेताओं को जो इनके इशारों पर अनुसूचित जाति का शोषण करते हैं, उस व्यक्ति को पिछले दरवाजे से राजनीतिक लाभ देने का षड्यंत्र रच रही है।

दिसावर  ने कहा हिंदू परिषद व भाजपा शासित उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा था कि अयोध्या श्री राम मंदिर में भगवान बाल्मीकि जी की मूर्ति को स्थान दिया जाएगा।  लेकिन उस बात को भी भाजपा सरकार भूल चुकी है। ऐसी पार्टी कभी भी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग की हितेषी नहीं हो सकती।


No comments:

Post a Comment