Pages

Friday, 15 January 2021

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन

By 121 News

Chandigarh Jan. 15, 2021:- सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी एवं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विक्रम यादव ने  सेक्टर 22  में सपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ  केक काटकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की।
मौके पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजेंदर यादव का जन्मदिन भी मनाया गया। सभी उपस्थित लोगो ने डिम्पल यादव एवं राजेंदर यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुख्य महासचिव सुरिंदर ठाकुर ने बताया की डिम्पल यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विगत दो दिनों से अलग अलग कालोनियों में जरूरतमंद लोगो में कम्बल वितरण और भण्डारा भी लगाया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव ,चंद्रजीत यादव ,लालसु यादव ,पंकज यादव, के स्वामी, राजनारायण यादव,  रतन रॉय, राजेश कुमार, परमानंद , अशोक सिंह ,मनु  मिश्रा, राकेश गिरी, प्रमोद कुमार सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment