Pages

Friday, 15 January 2021

विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने बैंक स्क्वायर चंडीगढ़ में लगाया रक्तदान शिविर

By 121 News

Chandigarh Jan. 15, 2021:- विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांचचंडीगढ़ ने आज शुक्रवार को मिलकर नज़दीक पंजाब नेशनल बैंकबैंक स्क्वायर सेक्टर 17 बी चंडीगढ़ में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया । शिविर में सामाजिक दूरीमास्क व सैनिटाईज़ेशन का ख़ास ध्यान रखा गया। इस शिविर में 35 रक्तदानियों ने अपनी स्वेछा व उत्साह से रक्तदान किया। इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का पहले चेकअप कियाडॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। रक्त एकत्रित करने के लिए ब्लड बैंक पी.जी.आई चंडीगढ़ से डॉक्टर्स की टीम आयी। रक्त डॉक्टर अनीता की मौजूदगी में लिया गया।

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने रक्तदाताओं से आह्वान किया की वे इस नेक कार्य में उत्साह से भाग लेंएक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानीनैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है की वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखे। कोरोना महामारी की वजह से अस्पतालों में रक्त की भारी मात्रा में कमी चल रही हैइस संकट की घडी में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इससे शरीर में किसी तरह की कमी नहीं आती है। रक्तदान का मकसद उन मरीज़ो की मदद करना हैजिनकी रक्त की कमी से ज़िन्दगी की डोर कमज़ोर पड़ जाती है। इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्रमास्कसाबुन व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास संस्था से श्यामसुन्दर साहनीसविता साहनीजनक मुंझालअविनाश शर्मारमेश सुमन व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment