Pages

Sunday, 12 July 2020

चंडीगढ़ विश्व हिंदू परिषद ने किया संगठन का विस्तार

By 121 News
Chandigarh July 12, 2020:-विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की मासिक बैठक शिव मानस मंदिर इंडस्ट्री एरिया फेस 2 चंडीगढ़ मे संपन्न हुई।
बैठक के अंतर्गत संगठन के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा हुई और संगठन विस्तार के लिए कई सुझावों के साथ कई कार्यक्रम निश्चित किए गए। इस बैठक के अंतर्गत ही पंजाब एवं चंडीगढ़ के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संगठन मंत्री विजय पाल की अध्यक्षता में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई। इसे विशेष रूप से अंकुश गुप्ता को चंडीगढ़ महानगर विश्व हिंदू परिषद का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रमुख का दायित्व दिया गया। गौरव कंवर को प्रमुख संपर्क विभाग विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ महानगर  का दायित्व दिया गया।
बजरंग दल की भी कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई। विजय को गौरक्षा प्रमुख महानगर, शुभम बंसल मिलन प्रमुख विश्वकर्मा प्रखंड, विकास कुमार प्रखंड संयोजक महा ऋषि वाल्मीकि प्रखंड, निखिल गर्ग खंड संयोजक का दायित्व सौंपा गया।  
बैठक में विशेष रूप से प्रदीप मिश्रा, सुरेश राणा, देविंदर सिद्धू ,सुभाष गोयल, राकेश चौधरी, अनुज कुमार सहगल, सुशील पांडे, नरेंद्र बंसल,अरविंद मौर्या, मनोज शर्मा,द्विजेंद्र डोगरा,शिव राणा, प्रेम डोगरा , ममता डोगरा,रेणु, गीता, मनप्रीत सिंह और  अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment