Pages

Thursday 4 June 2020

गुरुद्वारा नानकसर प्रमुख ने समाजसेवी सुनील गुप्ता को किया सम्मानित

By 121 News
Chandigarh June 04, 2020:-कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धाओं को अपनी सेवाओं के बदले किसी प्रकार की अपेक्षा नही थी। हरेक व्यक्ति व संस्था अपने आप ही समाज व मानव सेवा को समर्पित है। इन्हीं चंद लोगों मे एक नाम है सुनील गुप्ता। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गांव दरिया के रहने वाले सुनील गुप्ता ने लाकडाउन के समय अपने  तन, मन तथा धन से परिवार सहित जरूरत मंद लोगों की सहायता करते रहे। उनके इन प्रयासों को सराहते हुए, सैक्टर 28 स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब के मुखी संत "गुरदेव सिंह" ने उनके सेवा भाव को देख कर न केवल सुनील गुप्ता बल्कि उनके सुपुत्र शशि गुप्ता को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया व उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

No comments:

Post a Comment