Pages

Sunday 17 May 2020

संजय कॉलोनी में हस्तनिर्मित मास्क किए वितरित


By 121 News

Chandigarh May 17, 2020:-भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में शहर के प्रत्येक परिवार तक हस्तनिर्मित मास्क पहुंचाने हेतु चलाये जा रहे 'घर घर मास्क अभियान' के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी में एस.एस.पी. नीलाम्बरी जगदाले तथा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मास्क वितरित किये गए।   इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुरएस एच ओ जसबीर सिंह, अंकुश गुप्ता, शिला नाथ गुप्तागुरप्रीत सिंह हैप्पी, दीपक शर्मा, गौरव ठाकुर, भूपिंदर शर्मा,   ललित गाबा, मनदीप घुम्मन, अमर पासी, विशाल भारद्वाज, गुरमीत मन्नी, सौरभ भारद्वाज, शिव राणा, गोपाल बेंजवाल, सुशिल पांडेय, मनदीप सिंह, विराज मौर्य, सुभाष कुमार, परमजीत लकी, अमित शर्मा, बृजेश यादव, मुकेश चनालिया आदि उपस्थित थे।

देवशाली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे शहर में 5 लाख हस्तनिर्मित मास्क वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।   पूरे शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शहरवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है।   संजय कॉलोनी में बड़ी संख्या में प्रवासी बंधु रहते हैं जिनके लिए विशेष रूप से आज यह अभियान चलाया गया।  उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में अपनी टोली के सहयोग से विगत 50 से अधिक दिनों से भोजन का प्रबंध भी किया जा रहा है।

एस.एस.पी. नीलाम्बरी जगदाले ने भी लोगों को कोरोना जैसी भयंकर महामारी से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी।  उन्होंने ऐसे सामाजिक कार्य करने वाले सभी युवाओं की प्रशंसा की और उत्साहवर्धन किया।

No comments:

Post a Comment