Pages

Thursday, 25 October 2018

रोटरैक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन ने अपने वार्षिक प्रोजेक्ट रोशनी का सातवां रन आयोजित किया

By 121 News

Chandigarh 25th October:- रोटरैक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन ने अपने वार्षिक प्रोजेक्ट रोशनी का सातवां रन आयोजित किया। जो कि एक प्रोजेक्ट है जिससे नन्हें बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।दीपावली के शुभ अवसर पर और इसकी पवित्रता को ध्यान में रखते हुए रोटरेक्टर तनवी के निर्देश अनुसार और रोटरेक्टर दिव्यम की  प्रधानगी अधीन हैपी स्कूलों  और स्पैशल स्कूलों में खुशियों को बाँटा जाता  है। प्रोजेक्ट रोशनी का मूल्य उपदेश है दीयों की रोशनी को और फैलाना।

इस प्रोजेक्ट के अधीन क्लब स्वदेशी दीपावली को उत्साहित करने की पूरी कोशिश करता है ताकि भारतीय चीजों जैसे मोमबत्तियां,दीयों की सेल बढ़े। आज के दिन रोटरेक्ट्रों ने ग्रीड सेक्टर 31 चंडीगढ़ का दौरा किया। कम से कम 200 बच्चे थे, जिन्होंने दीयों को  पेंट किया और बहुत से खेल  खेले। करीब 40 वॉलंटियर्स ने इसमें योगदान दिया।

बच्चों ने वॉलंटियर्स की सहायता से अपने आंतरिक चित्रकार को पहचाना और भविष्य में कुछ कर दिखाने के लिए प्रेरित हुए और उन्होंने अपने अनुसार दीयों को रंग किया। बच्चो के लिए रोटरेक्ट्रों ने एक खूबसूरत बेंड परफॉर्मेंस भी आयोजित की। अंत में खेलों के विजेताओं को चॉकलेट्स स्वरूप इनामों से सम्मानित किया गया।बच्चों के लिए चाय नाश्ते का प्रबंध भी किया गया।

रोशनी से बच्चों के अंदरूनी हुनर को पहचाना गया और चारों ओर अंधेरा मिट कर रोशनी फैल गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य एक समय  पर एक मुस्कुराहट को छूना है। रोशनी का यह जुनून आगे आने वाले समय तक ऐसे ही कायम रहेगा।

No comments:

Post a Comment