Pages

Thursday, 13 October 2016

पंजाबी फ़िल्म एन आर आई लाडा की हुयी घोषणा

By 121 News

Chandigarh 13th October:- सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस और कॉमेडी के तड़के के साथ साथ पारिवारिक रिश्तों के ताने बाने को दर्शाती एक और पंजाबी फ़िल्म "एन आर आई लाडा" बनने जा रही है। सिने मैटिक क्राफ्ट एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फ़िल्म की आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में घोषणा की गयी। फ़िल्म में जसविंदर भल्ला और सरदार सोही जैसे मंझे कलाकार तो है ही साथ में नए हीरो रिक्की मथारू भी अपनी अभिनय प्रतिभा को दिखाते हुए नज़र आएंगे।

फ़िल्म के बारे में जानकारी देते हुए फ़िल्म के निदेशक हरीश पराशर और बॉबी डूड ने बताया की फ़िल्म का मुख्य उदेशय आज की युवा पीढ़ी को रिश्तों की अहमियत से अवगत करवाना है।फ़िल्म में रोमांस कॉमेडी के अलावा सामाजिक मुद्दों को भी उठाने की भी कोशिश की गयी है।

चंडीगढ प्रेस क्लब में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर जसविंदर भल्ला ने अपनी आने वाली नई फिल्म ऐन आर आई लाडा का प्री शूट लांच किया ।जसविंदर भल्ला  ने बताया की यह फिल्म पंजाबी सभ्याचार दर्शाती है और जो लोग धोखाधड़ी का शिकार हो कर विदेशों में जाते हैं उन्हें किन किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता इस फिल्म में जसविंदर भल्ला का किरदार एक ट्रेवल  एजेंट का है। जसविंदर भल्ला ने बताया की फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी

मेहर मित्तल की मृत्यु के अफवाह सोशल मीडिया पर फैलने के ऊपर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जसविंदर भल्ला ने लोगों से अपील की कि इस तरह की अफवाह ना फैलाएं और मेहर मित्तल एकदम दोस्त हैं

No comments:

Post a Comment