Pages

Thursday, 6 October 2016

सेक्टर 22 में खुला एप्पल का पहला शोरूम आइक्रेसेन्ट:किरण खेर ने किया उद्घाटन

By 121 News

Chandigarh 06th October:- एप्पल के पहले शोरूम आइक्रेसेन्ट का उद्घाटन स्थानीय सांसद किरण खेर ने आज सेक्टर 22-बी में किया । इस शोरूम में एप्पल के विभिन्न उत्पादों की संपूर्ण रेंज प्रदर्शित की गई है। किरण खेर ने शोरूम के संचालक रमेश नारंग को इस मौके पर बधाई दी शोरूम में रखे विभिन्न उत्पादों की जानकारी भी ली। रमेश नारंग ने बताया कि इस शोरूम में आइ-मैक, एप्पल टीवी, एप्पल पेंसिल्स, एप्पल कीबोर्ड, आई-फोन, आई-पैड, घडिय़ां, 15.4 इंच के रेटिना के साथ मैक बुक प्रो आदि की संपूर्ण रेंज उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यहां एप्पल के उत्पादों की जेन्यूइन एसेसरीका भी मौजूद हैं जिससे यहां आने वाले उपभोक्ताओं को संपूर्ण संतुष्टि का अहसास होगा।  उन्होंने बताया कि कल यहां एप्पल आइफोन-7 को लांच भी धूमधाम से किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment