Pages

Friday, 22 May 2026

प्रख्यात ज्योतिषी ऋतु सिंह को मिली शिवाश्री उपाधि

By 121 News
Chandigarh, May 22, 2026:--देश की मशहूर ज्योतिषी व शिव कथा मर्मज्ञ सुश्री ऋतु सिंह को श्री अयोध्या जी में अनंत विभूषित जानकी घाट बड़ा स्थान मंदिर में देश के अग्रणी संत पूज्य मंहत श्री जन्मेजय शरण महाराज द्वारा "शिवाश्री" की उपाधि प्रदान की गई है। इस अवसर पर संत शिरोमणि ने कहा कि यह पल मठ के लिये अत्यंत प्रसन्नता का सूचक है एवं सनातन धर्म व ज्योतिष के प्रचार प्रसार व अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता हेतु समय समय पर वे ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते हैं, ताकि विद्वान मनीषियों का समाज से परिचय व उन्हैं सर्वोच्च स्वीकार्यता मिल सके । इसी क्रम में देश की विद्वान व अग्रणी ज्योतिषी ऋतु सिंह को उनकी शिव भक्ति व ज्योतिषीय ज्ञान एवं किशोरी जी व राधा जी के प्रति अनन्य निष्ठा के परिपेक्ष्य में उन्हैं श्री जानकीघाट बड़ा स्थान मंदिर श्री अयोध्या जी से "शिवाश्री" की उपाधि प्रदान की जाती है एवं आज से उन्हैं "शिवाश्री ऋतु" के नाम से जाना जायेगा। साथ ही इस सम्मान के साथ वह परम्परागत व आध्यात्मिक रूप से इस प्राचीन पीठ से जुड़कर धर्म प्रचार का कार्य भी करेंगीं। 

"शिवाश्री" की उपाधि से अभिभूत ऋतु सिंह ने कहा कि ये पल उनके लिए एक भावपूर्ण समय है उनके ज्योतिषीय ज्ञान व प्रभु भक्ति को मान्यता देने के लिये वह पूज्य महाराज जी की आभारी हैं। उनके मुताबिक समूचे जीवनकाल में प्रभु कृपा से ही ऐसे पल आते हैं जब आप अपने परिवार,  समाज व कुल को गौरवान्वित करते हैं उनके ज्योतिषीय जीवन में ये वही पल है और वो "शिवाश्री ऋतु" नाम को सहर्ष अंगीकार करतीं हैं। 
देश व विदेशों में लोकप्रिय ऋतु सिंह को इससे पहले वैदिक ज्योतिष में उनकी उपलब्धियों व शोधों पर कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है देश व विदेशों के कई राजनीतिक,  सामाजिक,  कार्पोरेट व सिनेमा से जुड़े दिग्गज उनसे समय समय पर ज्योतिषीय व आध्यात्मिक परामर्श प्राप्त करते रहते हैं। शैक्षिक रूप से पोस्ट ग्रेजुएट के साथ-साथ उन्होंने देश के शीर्ष संस्थानों से ज्योतिषीय शिक्षा प्राप्त की है देश विदेशों में व्याख्यान के अलावा ज्योतिष पर लिखी उनकी पुस्तक "सात अनाश्य हैं ब्रह्मांड के अंत तक" बेहद लोकप्रिय है जल्द ही उनकी एक और पुस्तक "रत्न ग्रंथ" भी आने वाली है।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment