By 121 News
Chandigarh, Apr.29, 2026:-नगर निगम के अंतर्गत आने वाले बुटेरला गाँव के लोगों को गंदे पानी की समस्या से राहत मिली है और अब एक नई अंडरग्राउंड पाईपलाईन से पीने के पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। इस नई पाईपलाईन से पानी की सप्लाई का रस्मी उद्घाटन आज क्षेत्र के पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने किया।
इस अवसर पर बोलते हुए पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि यह गाँव वालों की लंबे समय से चली आ रही माँग थी और समस्या यह थी कि लोगों के घरों तक पीने का गंदा पानी पहुँच रहा था। हालांकि गंदे पानी के आने के पीछे कई समस्याएं थीं, लेकिन अपनी ज़िम्मेदारी को समझते हुए, उन्होंने गाँव में एक नई अंडरग्राउंड पाईपलाईन बिछाकर गाँव वालों को राहत दी है और लोगों को इस नई पाईपलाइन से पानी के कनेक्शन देना शुरू कर दिया गया है। अब गाँव में लोगों को गंदे पानी से राहत मिलेगी और उनके घरों तक पीने का साफ़ पानी पहुँच सकेगा।
आज इस नई पीने के पानी की पाईपलाईन के उद्घाटन के अवसर पर परविंदर हीरा, अमनप्रीत हीरा, सुरिंदर मान, गोल्डी टिवाणा, इक़बाल टिवाणा, परमिंदर सेठी, सुच्चा सैणी, दलवीर सैणी, अवतार सैणी, दर्शन सैणी, गुरिंदर सैणी, हरनाम सैणी और हरप्रीत सैणी भी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment