Pages

Wednesday, 12 March 2025

समूह वाटर सप्लाई कर्मचारी ने 29वां सालाना गुरमति समागम आयोजित:  रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगतों को किया निहाल

By 121 News
Chandigarh, Mar.12, 2025:-नगर निगम पब्लिक हेल्थ सब-डिवीजन नंबर: 1. जलघर सेक्टर 39, चंडीगढ़ के कर्मचारियों द्वारा समाज की सुख शांति और वाहेगुरु सच्चे पातशाह के प्रति शुकराना हेतु श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ आयोजित किया गया। नगर निगम जल आपूर्ति कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से हर साल की तरह इस वर्ष भी 29वें सालाना गुरमति समागम के तहत श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें रागी सिंहों द्वारा शुद्ध गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को गुरु चरणों से जोड़ा गया। इस अवसर पर वाटर वर्क्स सेक्टर 39 के  एस डी ओ निर्मल सिंह, जे ई सुखविंदर सिंह, समूह वाटर सप्लाई कर्मचारी के प्रधान दर्शन सिंगज और सेवादार प्रभजीत सिंह सहित डी एम सी गुरुद्वारा श्री दशमेश सिंह सभा के प्रधान हरजिन्दर सिंह प्रिंस भी मौजूद रहे।

सवेरे 10:00 से 11:30 बजे तक श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ रखे गए। उसके बाद श्री अंब साहिब, फेस-8, मोहाली से भाई अरविन्दर सिंह द्वारा गुरबानी कीर्तन का प्रसार किया गया। भाई अरविन्दर सिंह के रागी जत्थे ने समागम में बाबा जी की हजूरी में पहुंची संगतो को कीर्तन श्रवण से निहाल किया। कीर्तन दरबान उपरांत संगतों में गुरु का लंगर बांटा गया।

No comments:

Post a Comment