Pages

Friday 20 May 2022

आदमी पार्टी वार्ड नंबर 16 की पार्षद पूनम के पति संदीप पर वार्डवासियों ने लगाए वार्ड में गैर कानूनी गतिविधियां चलाने के आरोप

By 121 News

Chandigarh May 20, 2022:-चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की पार्षद के पति केवल कॉलोनी बल्कि शहर आसपास के एरिया में गैरकानूनी गतिविधियां चला रहे है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वो एक हिस्ट्री शीटर हैं और उस पर असंख्य केस दर्ज हैं। ये आरोप सेक्टर 25 D निवासी बलविंदर सिंह अन्य ने लगाए हैं।

   पत्रकारों से बातचीत करते हुए बलविंदर सिंह अन्य कॉलोनीवासियों ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में वार्ड नंबर 16 से आम आदमी पार्टी की पार्षद पूनम के पति संदीप कुमार सेक्टर 25 डी,भास्कर कॉलोनी आसपास के एरिया में पिछले काफी लंबे समय से गैरकानूनी गतिविधियां चलाते रहे हैं। जिनमे सट्टा, नशा सप्लाई, रैनसम मनी, एक्सटॉर्शन मनी और गैरकानूनी लिकर सप्लाई सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। इन गैरकानूनी गतिविधियों के चलते संदीप कुमार पर केवल ढेर सारे मुकदमे दर्ज हैं, बल्कि पुलिस रिकॉर्ड अनुसार वो एक हिस्ट्री शीटर है। 

बलविंदर सिंह ने बताया कि अब जबकि उसकी पत्नी पूनम ही वार्ड की पार्षद हैं, तो उसकी इन इलीगल एक्टिविटीज में और इजाफा हो गया है। वो अब एरिया में हर किसी पर अपनी दबंगई धौंस जमाता फिर रहा है। वो अपने आप को कानून से भी ऊपर समझ रहा है। एक जानकारी अनुसार वो माननीय अदालत के आदेशानुसार भगौड़ा भी करार है। लेकिन पुलिस पता होने के बावजूद भी उसे गिरफ्तार करने से हिचकिचा रही है। पत्नी के पार्षद होने की धौंस जमाते हुए वो कॉलोनी निवासियों को परेशान कर रहा है। एक ताजा मामले का जिक्र किया जाए तो वो नगर निगम के जे को भेज लोगों के पानी के मीटर कनेक्शन तक कटवाने पर लगा हुआ है। जब लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया और निगम के आदेशों की जे से आर्डर की कॉपी मांगी गई, तो जे अपनी टीम के साथ तुरंत भाग खड़े हुए। 

  बलविंदर सिंह ने कहा कि उनका कॉलोनी में प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त का काम है, जो वो पिछले कई सालों से करते रहे हैं। संदीप कुमार ने अपनी गुंडागर्दी के चलते कॉलोबी में दहशत का माहौल बना रखा है। वो अपने सहयोगियों की मदद से कॉलोनी वासियों को डराता धमकाता रहा है। पुलिस कानून को वो कुछ नही समझता। संदीप कुमार कोलोनी में उसके ( बलविंदर कुमार) काम करते रहने की एवज में रंगदारी के तौर पर उससे भी एक एक लाख करके 2 लाख रुपये जबरदस्ती ऐंठ चुका है। संदीप कुमार के गैरकानूनी कामों की शिकायत चंडीगढ़ के प्रशासक सहित एस एस पी को कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नही हुई है। वो अब भी खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहा है।

  बलविंदर कुमार अन्य ने आगे एकमत से कहा कि हम सभी की एक ही मांग है कि हमें इंसाफ और संदीप कुमार की दादागिरी से छुटकारा मिले।

      वहीं जब इन आरोपो के बारे में संदीप कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया तो उनका कहना है कि बलविंदर कुमार व अन्य द्वारा उन पर लगाये गए सभी आरोप बेबुनियाद एयर निराधार हैं। सब झूठ हैं। जो गैरकानूनी गतिविधियों के संचालन की बलविंदर कुमार बात कर रहे हैं, उनसे उनका कुछ लेना देना नही है।

 


1 comment:

  1. Nice post! Read such a nice blog after long time with informative and good quality content. Hats of to the Author...Thank you for sharing! Also check BJMC at IIMT Group of College.

    ReplyDelete