Pages

Wednesday, 24 November 2021

रामदरबार में कांग्रेस से टिकट की इच्छुक उम्मीदवार ने वार्ड निवासियों संग की बैठक:

By 121 News

Chandigarh, Nov.24, 2021:- चंडीगढ़ नगर निगम के दिसंबर महीने में होने वाले नगर निगम चुनाव के मद्देनजर रामदरबार वार्ड नं. 19 से कांग्रेस पार्टी से टिकट की इच्छुक श्रीमति सोनिया गुरचरण सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में दिसम्बर में होने वाले चुनाव के बारे केवल विस्तार से चर्चा हुई, बल्कि शहर में कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने पर भी गंभीरता से सोच विचार किया गया। इस बैठक में एक मत से यह निर्णय लिया गया कि किसी भी कीमत में इस बार काँग्रेस पार्टी के उमीदवार को जीता कर नगर निगम में भेजना है। क्योंकि पिछले 15 सालों से रामदरबार विकास के नाम शून्य रहा है। उपस्थित सभी जन ने मुखर स्वभाव से कहा कि वार्ड में भाजपा के पार्षदों ने विकास की ओर ध्यान ही नही दिया,शहर में उनका वार्ड एक नेगलेक्टेड वार्ड बन कर रह गया। वार्ड  इस दौरान आये हुए सभी वार्ड निवासियों का श्रीमति सोनिया गुरचरण सिंह ने धन्यबाद किया। 

    इस मौके पर वी. एन. तिवारी, बिरेन्द्र रॉय, ओम प्रकाश चौटाला, सुनील बरोलिया गुरदयाल, प्रहलाद सिंह, वरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह, अंजली मेहरा, रिया, शिवानी, रजनी, रोहित, साहिल के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment