Pages

Wednesday, 24 November 2021

दीपक शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव संबंधी मीटिंग का आयोजन

By 121 News

Chandigarh, Nov.24, 2021:- चुनाव की घोषणा के उपरांत वार्ड नंबर 22 सेक्टर के 32 सीके कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से चुनावों से संबंधी विचार-विमर्श हुआ। और सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए कि वह अपने सेक्टर में छोटी-छोटी नुक्कड़ मीटिंग का आयोजन करें। 

मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाली 24 दिसंबर को हम सब कार्यकर्ता वार्ड नंबर 22 की सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अरुण सूद एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं चंडीगढ़ चुनाव के प्रभारी विनोद तावडे जी को जीत कर देंगे।

मीटिंग में विशेष रूप से, डॉ राजकुमार सूद, गौरी शंकर राय, दीपक माधव, दीपक वालिया, लक्ष्मी देवी, शांति देवी कमला रानी, बाबूराम, श्याम लाल ,अंशुल खंडेलवाल, निशू अरोड़ा ,विमला धवन, संतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे|

No comments:

Post a Comment