Pages

Thursday, 19 August 2021

अरुण सूद के हस्तक्षेप से चण्डीगढ़ में की गई मुहर्रम की सरकारी छुट्टी

By 121 News

Chandigarh August 19, 2021:- चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के आग्रह को मानते हुए शुक्रवार को  मोहर्रम की  सरकारी छुट्टी करने  का ऐलान कर दिया है।

उक्त जानकारी देते जाते हुए भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन  ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा अध्यक्ष अमजद चोधरी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद  से मुलाकात कर बताया कि इस वर्ष  चंडीगढ़ में मुहर्रम की छुट्टी नहीं है जिससे मुस्लिम समुदाय में  मायूसी है । 

अरुण सूद ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा जानकारी  संज्ञान में आते ही  तुरंत प्रशासक से बात की व मोर्चे के डेलिगेशन के माध्यम से इस  बारे प्रशासक को ज्ञापन प्रेषित किया तथा प्रशासक महोदय ने भी अरुण सूद के आग्रह को मानते हुए तथा मुस्लिम समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए शुक्रवार 20 अगस्त  को चंडीगढ़ में  मुहर्रम की सरकारी छुट्टी करने की घोषणा कर दी।

 अल्पसंख्यक मोर्चा  ने प्रशासक वी.पी.सिंह बदनोर  व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का धन्यवाद किया व मुस्लिम समुदाय की भावनाओं का सम्मान करने के लिए आभार व्यक्त किया। 

प्रतिनिधि मंडल में मोर्चाध्यक्ष अमजद चौधरी के साथ उपाध्यक्ष आयुब खानसचिव यूनुसहाजी अब्दुल सत्तारव हाजी इरफान शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment